आदित्य सोनी

नाहरगढ़ (मातृभूमि न्यूज़)। ऐसे तो जन्मदिन सभी मनाते हैं परंतु भारतीय दर्शन व जीवन मूल्यों  को समाज में स्थापित करना तथा उनका प्रचार प्रसार कर आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य करने की प्रेरणा देना अपने आप में विशिष्ट पहचान दिलाती है और यही कार्य विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर द्वारा किया जा रहा है।

उक्त कथन नाहरगढ़ कस्बे में विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर के कार्यक्रम बुद्ध पूर्णिमा व जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य यजमान पतंजलि आरोग्य केंद्र नाहरगढ़ व पतंजलि योग समिति किशनगंज के तहसील प्रभारी योगाचार्य जुगल किशोर मंगल द्वारा व्यक्त किए गए। प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हवन में वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा विश्व कल्याण की कामना करते हुए योगाचार्य जुगल किशोर मंगल का जन्मदिन विद्या भारती द्वारा चलाए गए अभियान भारतीय संस्कृति अनुरूप जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत उनके घर पर जाकर विद्या मंदिर के आचार्य-दीदी द्वारा हवन यज्ञ में आहुति देते हुए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान जुगल किशोर मंगल ने भगवान बुद्ध द्वारा जीवों व प्रकृति के साथ व्यवहार व भारतीय संस्कृति की रक्षार्थ किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला तथा विद्या मंदिर द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की प्रशंसा करते हुए विद्यालय में कुर्सियां भेंट की एवं परिंडा अभियान में सहभागिता कर वृक्षारोपण का संकल्प लिया। समापन शांति पाठ कर कल्याण मंत्र द्वारा किया गया। विद्या मन्दिर के आचार्य इंद्रराज नागर, प्रवीण साहू ,माया प्रजापत ,वर्षा साहू ,आशू यादव, वंदना कुशवाहा, प्रिया प्रजापत, निशा नागर ,सुरेंद्र नागर द्वारा हवन में आहुतियां देकर शुभकामनाएं दी गई। भारतीय संस्कृति अनुरूप घर पर जाकर जन्मदिन मनाने पर जुगल किशोर मंगल ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विद्या भारती प्रचार विभाग द्वारा दी गई।

1 thought on “भारतीय संस्कृति के अनुरूप जन्मोत्सव मना कर दी शुभकामनाएं

  1. बहुत ही सटीक व प्रेरणादायक समाचार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: