आदित्य सोनी
नाहरगढ़ (मातृभूमि न्यूज )। क्षेत्र से किसान गर्जना रैली दिल्ली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता लंबे समय से गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर लोगों पीले चावल देखकर दिल्ली गर्जना रैली में जाने का आग्रह कर रहे थे।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221218-WA0071-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
किसान संघ के कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के चलते अध्यक्ष गोविन्द नागर मंत्री मुकेश नागर क्षेत्र से रैली का नेतृत्व कर रहे है। गर्जना रैली में मुख्य मांगे किसानों की लागत के आधार पर लाभकारी मुख्य लागू करे तथा इसे दिया जाना सुनिश्चित करे, सभी प्रकार के कृषि जिंसों पर जीएसटी समाप्त हो, किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए, आपदा राहत राशी बढ़ाई जाए। इस सब मागो को लेकर किसानों ने आज विदुतेश्वर महादेव पर एकत्रित होकर दस बजे दिल्ली के लिए निकल पड़े है।