7 दिन करेंगे जनहित के काम
राजेश खोईवाल
बूंदी (मातृभूमि न्यूज)। जेसीआई सेवा सप्ताह 9 से 15 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस सप्ताह में जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक सेवा पर्यावरण संरक्षण रक्तदान महिला सशक्तिकरण आदि के कार्य करे जाएंगे।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220908-WA0217-1024x769.jpg?resize=640%2C481&ssl=1)
जेसीआई की अंशुल भंडारी ने बताया जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा खाद्य पदार्थों का वितरण, वृद्धा आश्रम में दान सेवा, कामकाजी महिलाओं का सम्मान, रक्तदान, खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों द्वारा ऑनेस्टी शॉप, कोर्ट विजिट, व्यापार बढ़ाने के लिए टॉक शो आदि कार्यक्रम होंगे। सभी कार्यक्रम अध्यक्ष नंदिनी विजय, सचिव नीतिका माथुर, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह की नेतृत्व में होंगे।