अबकी बार बनेगी भाजपा की सरकार- हमीद खान मेवाती

कामां (मातृभूमि न्यूज़)। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती के अनुसार बुधवार को गोपालगढ़ मंडल और पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के गांव लडमका, आरदूका, भोजपुर, अंधवाड़ी, खांडीया बास, पापड़ा, गंगोरा, छपरा, गाजूका,पहाड़ी सहित करीब 17 गांवो में पहुंची| गांव गांव में लोगों द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

जनाक्रोश यात्रा के दौरान आयोजित चौपालों को संबोधित करते हुए  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त है देश में सबसे महंगी दरों पर बिजली राजस्थान में मिल रही है किसान परेशान हैं रबी की फसल के सीजन में लोगों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है स्कूलों में मास्टर नहीं है राजस्थान में सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री होते हुए भी जाहिदा खान अपने विभाग के अंतर्गत आने वाली स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति नहीं कर पा रहे हैं शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है| सभी विभागों व थानों में भ्रष्टाचार व्याप्त है जो विधायक जाहिदा खॉन के खिलाफ बोलने की हिम्मत करता है उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं उन्हें थानों में बंद करवा दिया जाता है| जहां तक विकास का सवाल है क्षेत्र में तो कहीं विकास नजर नहीं आ रहा लेकिन इनके परिवार का जरूर विकास हुआ है जाहिदा खान ने अपने पुत्र को पार्टी पंचायत समिति व पुत्री को कामां पंचायत समिति का प्रधान बना दिया है समशुल हसन ने कहा कि जाहिदा खान किसी अल्पसंख्यक नेता को पनपने ही नहीं देना चाहती। अबकी बार राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता मे आक्रोश है जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और भाजपा की सरकार बनाएगी| शनिवार को जनाक्रोश यात्रा मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामा जनाक्रोश यात्रा प्रभारी सोहनलाल सुलानिया, यात्रा सह प्रभारी मनीष शर्मा, विस्तारक बच्चू शर्मा, पूर्व विधायक शमशुल हसन, जिला मंत्री जुमा खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष याकूब खान, जिला महामंत्री अफजल सबलाना व डा दीना लहसर,आरिफ कमाल धीमरी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष साकिर अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजी लाल शर्मा अयूब पथरौली, आसिफ अली,पहाड़ी महिला अध्यक्ष रचना, नूरानी खान सहित हजारों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: