ऋषिपाल सिंह बिकावत
नाहरगढ़ (मातृभूमि न्यूज़)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहरगढ़ इकाई ने शनिवार को परिषद के 75 वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण किया और संगोष्ठी आयोजित की।
परिषद के राहुल शर्मा ने बताया कि शनिवार को एबीवीपी पूर्व कार्यकर्ता व भाजपा मंडल महामंत्री नितेश शर्मा के नेतृत्व में भगवान जगदीश मंदिर परिसर में परिषद के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया, इस दौरान पूर्व कार्यकर्ता जितेंद्र नागर, दीपक नागर,मयंक शर्मा, हिमांशु सेन, रोहित शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, सागर शर्मा, छोटू लाल प्रजापत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दोपहर कस्बे में विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। सर्वप्रथम अभाविप कार्यकर्ता राहुल शर्मा व मुख्य अतिथि सत्यनारायण पांचाल ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान परिषद के इतिहास व कार्यशैली के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्य वक्ता आदर्श विद्या मंदिर प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्वयं संघ की छात्र शाखा है जो सदैव राष्ट्र हित व छात्र हित में कार्य करती है। वहीं पूर्व कार्यकर्ता व भाजपा मंडल प्रवक्ता राहुल शर्मा ने भी परिषद के स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास व संघर्षों के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक सदस्यों को परिषद से जोड़ने का आग्रह किया। ओंकार मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की। इस दौरान दीपक नागर आचार्य इन्द्रराज नागर, सुरेंद्र नागर, प्रवीण साहू, आशु यादव व अंतिमा नागर, राजकुमारी साल्वी, वंदना कुशवाह, प्रिया प्रजापत, निशा नागर, सीता कुशवाह मौजूद रहे।