![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220722-WA0148.jpg?fit=1280%2C963&ssl=1)
शकील खान
छबड़ा (मातृभूमि न्यूज़)। सभापति पंकज शर्मा के साथ किसान नेता दीपक त्यागी व अन्य नेताओ ने बारा पहुँच कर अधिक्षण अभियंता को बताया की जो विकास कार्य किया गया था वह कार्य एक महीने बाद ही खराब हो गया है तथा तीन महीने होने के बाद भी प्रशिक्षण नही हुआ जिससे संगम अध्यक्षों को इसके बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है। पहले भी इसके बारे मै ज्ञापन दिया गया था। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है। इसलिए जल्द से जल्द कार्य वाहीकरे नही तो किसानो के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी जिमेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान राजकुमार शर्मा, जुनेद, सुनील भार्गव आदि मौजूद रहे।