दुष्यंत सिंह गहलोत
कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। देवली अरब रोड व्यापार समिति द्वारा हुई सभा में निर्विरोध रूप से दीपक नामदेव को समिति का अध्यक्ष, लक्ष्मण चौधरी को सचिव, फिरदौस गौरी को कोषाध्यक्ष और समिति के संरक्षक के रूप में महावीर प्रसाद नायक (बिल्लू जी) को सर्वसम्मति से चुना गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220914-WA0252-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
सभा का संचालन करते हुए समाज सेवक शंभू सिंह ने व्यापारी वर्ग की सुरक्षा हितों पर अपनी बात कही, जीतराम द्वारा अपने वक्तव्य में व्यापारी के कर्तव्य और अधिकारों के बारे में सभी को संबोधित किया। बिल्लू नायक ने कहा व्यापार के साथ-साथ समाजसेवा भी जरूरी है, दीपक नामदेव ने अध्यक्ष के रूप में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया। नामदेव ने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्या है उसे उचित मंच पर उठाकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जाएंगे। समिति में सभी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य होंगे। नवगठित कार्यकारिणी का स्थानीय व्यापारियों ने माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।