आयुष गौतम
देई (मातृभूमि न्यूज)। कस्बे मे शुक्रवार अन्नत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति की प्रतिमाओ की शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा कृषि उपज मंडी देई से प्रारम्भ होकर मुख्य मुख्य मार्गो से होकर बालाजी की तलाई पर पहुंची।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220909-WA0190-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
जहां पर प्रतिमाओ का तलाई मे विसर्जन किया गया। शोभायात्रा मे विभिन्न झांकियां व लोक कलाकार शामिल हुए। डीजे पर युवक युवतियां नृत्य करते हुए चल रही थी। यात्रा मे अखाडो के करतबबाजो ने करतबो का प्रदर्शन किया। यात्रा मार्ग मे देखने वालो की भीड जमा रही। जिसने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो मे शोभायात्राऐं निकली।