शकील खान

छबड़ा (मातृभूमि न्यूज़)। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को छबड़ा में स्थित भाजपा कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। 

भाजपा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मंगलवार को भाजपा कार्यालय छबडा पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रदेश प्रतिनिधि हिम्मतसिंह सिंघवी, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाशचन्द जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भंवरलाल वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निरंजन शर्मा आदि ने वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला। पुण्यतिथि मनाने के दौरान नगर महामंत्री हरिऔम गौड, एसटी मोर्चा अध्यक्ष नरेश बुनकर, पार्षद  मनमोहन सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल जैन, पूर्व पार्षद सुनील तेजस्वी, नगर मंत्री अमित गालव, युवा नेता सोनू देशवाली, रामगोपाल वर्मा, भगवान रजक व सुरेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: