![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220703-WA0122.jpg?fit=1040%2C780&ssl=1)
माँजी
फतेहगढ (मातृभूमि न्यूज़)। ग्राम पंचायत रासला में आज राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत आज दिनांक 03.07.2022 को राजीव गांधी सेवा केंद्र में जन सहयोग राशि की रसीदे काटी गई व जॉब कार्ड भी अपडेट किए गए। ओर कृषि विभाग द्वारा बाजरा का मिनी किट भी वितरण किए गए।जिसमे करीब 300 बाजरी के मिनी किट वितरण किए गए ओर 150 के करीब जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जन सहयोग राशि की रशीदे काटी गई। ओर 250 के करीब जॉब कार्ड सत्यापित किए गए। जिसमे ग्राम पंचायत रासला के सरपंच मुरीद खान मेहर, पंचायत कृषि पर्यवेक्षक खुशीराम मीणा, पंचायत सहायक गोविंद राम, पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह भाटी, कल्लाराम देवासी, बाघ सिंह, नरसिंह, मीरे खान, प्यारे खान मेहर, कमल गर्ग व कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।