![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220827-WA0221.jpg?fit=1000%2C750&ssl=1)
फिरोज़ खान
सीसवाली (मातृभूमि न्यूज़)। बाढ़ पीड़ित बस्तियों में पेयजल आपूर्ति नही होने के कारण ग्राम पंचायत द्वारा टेंकरो से जलापूर्ति करवाई जा रही है। सरपंच एम इदरीस खान ने बताया कि ग्राम पंचायत सीसवाली द्वारा कस्बे की कालूपुरा बस्ती में जलदाय विभाग द्वारा जलापूर्ति नही किये जाने के कारण बस्ती के लोग पीने के परेशान हो रहे है।इसको देखते हुए बस्ती में टैंकरों से पीने के पानी की सप्लाई की जा रही है। बाढ़ के कारण सोनवा प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण पेयजल आपूर्ति नही हो रही है। इसको देखते हुए कालूपुरा ,सोनवा रोड के उपभोक्ताओं को टैंकर के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है।इससे उपभोक्ताओं को समय पर पीने का पानी नसीब हो रहा है।