![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220812-WA0139-1.jpg?fit=1600%2C737&ssl=1)
फिरोज़ खान
सीसवाली (मातृभूमि न्यूज़)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीसवाली में 12 अगस्त को अमृत महोत्सव मनाया गया। बालक बालिकाओं ने राष्ट्रभक्ति गीतों से वंदे मातरम आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, विजय विश्व तिरंगा प्यारा, हम होंगे कामयाब व जन मन गण अधिनायक आदि देश भक्ति गीतों के साथ अमृत महोत्सव मनाया गया। तिरंगा रैली हर घर तिरंगा लगाए। गांव वालों से अपील की और जुलूस निकालकर गांव वालों को प्रेरित किया। तिरंगा रैली में प्रधानाचार्य राजाराम मीणा, एनएसएस प्रभारी तलविंदर सिंह, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महेश दाधीच विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ ने रैली में भाग लिया। कस्बे के लोगो ने तिरंगा रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सरपंच मोहम्मद इदरीश खान ने भी तिरंगा रैली का स्वागत किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा रैली का जगह जगह स्वागत किया। तेज बरसात में भी बालक बालिकाओं का उत्साह कम नहीं हुआ।