![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220828-WA0028.jpg?fit=1280%2C720&ssl=1)
फिरोज़ खान
बारां (मातृभूमि न्यूज़)। आदिवासी अंचल के तलहटी के गांव सनगंवा में जाने वाली पुलिया बारिश में पूरी तरह से उखड़ चुकी है।इस कारण आवागमन का रास्ता बंद हो गया है।चार पहिया तो क्या दुपहिया वाहन भी नही निकल सकता है।लोगो को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।क्षेत्र तेज बारिश के कारण नदी की पुलिया को बारिश का पानी बहाकर ले गया इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है।गांव में जाने से पहले नदी पड़ती है।इस नदी की पुलिया का बीच का हिस्सा पूरी तरह से उखड़कर अलग हो चुका है।यही नही पैदल निकलना भी मुश्किल भरा हो रहा है।नदी की पुलिया पूरी तरह से उखड़ चुकी है। जाग्रत महिला संगठन की महिला कार्यकर्ताओ ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर पुलिया का निर्माण करवाने की मांग रखी।