जिला प्रमुख उर्मिला भाया पूरे उत्साह के साथ ले रही भाग

फिरोज खान

बारां (मातृभूमि न्यूज)। बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया द्वारा राजस्थान में चल रही भारत जोडो यात्रा में पूरे उत्साह, उमंग के साथ भाग लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी द्वारा देष में नफरत छोडो भारत जोडो के संकल्प के साथ हजारों की संख्या में पदयात्रियों के साथ पदयात्रा की जा रही है। इस पदयात्रा का गत 5 दिसम्बर को राजस्थान में प्रवेश हुआ था तथा यह यात्रा 16 दिसम्बर को अपने 100 दिवस पूर्ण कर चुकी है। 100 दिवस की भारत जोडो यात्रा पूर्ण होने के दौरान हिमाचल प्रदेष के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह (सुक्खु) भी पदयात्रा में शामिल हुए। 16 दिसम्बर को यात्रा प्रातः 6 बजे मीणा हाईकोर्ट, नागल राजावतान से प्रारंभ हुई जो सुबह 10 बजे कोली समाज छात्रावास, दौसा पहुंची। यहां पर यात्रियों का विश्राम कार्यक्रम रहा जिसमें उर्मिला जैन भाया द्वारा हिमाचल प्रदेष के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु सहित बडी संख्या में यात्रियों का आतिथ्य, स्वागत, सत्कार किया।

उर्मिला जैन भाया भारत जोडो पदयात्रा में चलने के लिए सवेरे जल्दी उठकर तैयार होकर पूरे जोश, उत्साह के साथ चलती है तथा इसी के साथ-साथ वह हजारों की संख्या में यात्रियों के चाय, नाष्ते, भोजन की व्यवस्थाओं को भी देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: