![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220714-WA0279.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
फिरोज़ खान
बारां (मातृभूमि न्यूज़)। सावन मास के प्रथम दिन आज राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया द्वारा भगवान षिव के अभिषेक सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर जिले सहित प्रदेषवासियों के लिए मंगल कामना की गई।
जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने बताया कि सावन माह आज से प्रारंभ हो गया है तथा पूरे माह धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष की श्रीबड़ां बालाजीधाम पर भाया दम्पत्ति द्वारा विद्वान आचार्यो की देखरेख में भगवान षिव के अभिषेक का धार्मिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है। आज मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं उनके द्वारा श्रीबड़ां बालाजीधाम पहुंचकर विद्वान आचार्यो की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महादेव का अभिषेक किया गया। इसी के साथ भाया दम्पत्ति द्वारा श्रीबड़ां बालाजीधाम पर विराजित राम दरबार, गणेश जी, जिन्द महाराज, बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई। भाया दम्पत्ति द्वारा सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर जिले सहित प्रदेषवासियों की सुख-समृद्वि के लिए ईष्वर से मंगल कामना की गई। इसके उपरान्त श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा मंत्री प्रमोद जैन भाया के साथ सावन के महिने में बड़ां बालाजीधाम पर स्थित झूलों में झूलक र सावन के मौसम का आनन्द उठाया।