फिरोज़ खान

बारां (मातृभूमि न्यूज़)। राष्ट्रव्यापी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान  तथा राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के आंबापुरा क्षेत्र में मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश हाड़ा एवं नगर अध्यक्ष व पार्षद अंतूरानी शर्मा के नेतृत्व में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा रैली आयोजित की गई। भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि महिला कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली के दौरान सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि चित्रा जैन ने अपने संबोधन में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित की गई इस रैली के माध्यम से एक जन जागृति अभियान चलाया गया है ताकि प्रत्येक नागरिक स्वतंत्रता एवं देश की आजादी के अतीत से भली भांति परिचित हो सके। मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा ने बताया कि 14 अगस्त रविवार को अपराहन 3:00 बजे शहर के कॉलेज रोड स्थित फल मंडी से विशाल तिरंगा दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया है उक्त रैली में भी बालिकाओं एवं महिला कार्यकर्ताओं से अधिक अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अंतू रानी शर्मा ने बताया कि  रैली का मुख्य आकर्षण सभी महिला कार्यकर्ताओं का परिधान लहरिया पर आधारित रहेगा। शनिवार को निकाली गई तिरंगा रैली के अंत में शहर मंत्री वंदना पालीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शहर मंत्री मीरा जैन, ममता पंकज, सुधा शर्मा, संतोष गौतम सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: