उदयसिंह यादव

शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज़)। भाजपा युवा मोर्चा मंडल शाहाबाद की प्रथम बैठक छैला वाले मंशापूर्ण हनुमान जी मन्दिर परिसर में आयोजित की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर व भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री गोविन्द यादव उपस्थित रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष रोहित नागर ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और विस्तार करने पर जोर दिया ओर साथ ही संघठन के प्रति निष्ठावान बने रहने की बात कही। बैठक में प्रधानमंत्री जी के ”हर घर तिरंगा अभियान” के तहत युवाओं को जागरूक करने व हर घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही अमृत महोत्सव के दौरान मन्दिर परिसर में बृक्षारोपण किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरिओम सोनी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतर सिंह यादव, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामदयाल मेहता, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार मेहता, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनीता मेहता, एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश परमार, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी नरेश रावत व भाजपा युवा मोर्चा के बरिष्ठ कार्यकता मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: