राजेश खोईवाल

बूंदी (मातृभूमि न्यूज)। आज दिनांक 11 सितम्बर 2022 को अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बून्दी की एक विशेष बैठक मालनमासी बालाजी परिसर में दोपहर को सम्पन्न हुई। बैठक में प्रबोधक अधिवेशन 2022 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई एवं आगामी रणनीति तैयार की गई एवं निर्णय लिये गये। बैठक की अध्यक्षता प्रबोधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राजावत ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नूतन तिवारी ने बताया कि दिनांक 23 सितम्बर 2022 को अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बून्दी का शैक्षिक अधिवेशन आयोजित होगा। इस अधिवेशन में बून्दी जिले के प्रबोधक भाग लेगें तथा प्रबोधक संघ की मांगो पर विचार मंथन होगा। बैठक को संबोधित करते हुए धनन्जय शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अशोक चोहला ने बताया कि प्रबोधक शैक्षिक अधिवेशन 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबोधकों को सम्मानित किया जावेगा। वहीं सेवानिवृत प्रबोधकों को भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होने स्थान, अतिथी, समितियों का गठन आदि बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। बैठक में संयोजक, सह संयोजक, उप संयोजक भी मनोनीत किये गये। सभी प्रबोधकों ने सर्व सम्मति से रणजीत सिंह हाडा (डाबेटा) को प्रबोधक अधिवेशन 2022 का संयोजक मनोनीत किया गया तथा कल्याण वर्मा को सह संयोजक पद पर मनोनीत किया गया। जाकिर हुसैन अंसारी को उप संयोजक पद पर मनोनीत किया गया। मनोनीत संयोजकों का प्रबोधक बंधुओं द्वारा माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा करवाकर अभिनन्दन किया गया तथा इन्होने बून्दी जिले के प्रबोधक भाई-बहिनों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने, संगठन को मजबूत करने एवं सफल अधिवेशन हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक में प्रदेश उप सभाध्यक्ष बलविन्दर सिंह ढिल्लो, तालेडा अध्यक्ष भैरू लाल मीणा, हिण्डोली अध्यक्ष लादू लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष अमर सिंह, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, रामावतार शर्मा, मदन पटवा, धर्मराज नागर, बिरधी लाल मेहरा, मदन गुर्जर आदि काफी संख्या में प्रबोधक मौजूद रहे। यह जानकारी प्रेस को जिलाध्यक्ष नूतन तिवारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: