![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220824-WA0256.jpg?fit=360%2C270&ssl=1)
झगड़े में चले चाकू, एक कि हुई मौत
दुष्यंत सिंह गहलोत
कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। कोटा के विज्ञाननगर थाना क्षेत्र में फ्रूट का ठेला लगाने की बात को लेकर चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले एक भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। मृतक सुफेल श्रीपुरा का रहने वाला था।जानकारी के अनुसार महावीर नगर निवासी आरोपी रशीद व श्रीपुरा निवासी मृतक सुफेल आपस मे चाचा ताऊ के लड़के हैं। दोनों 3-3 फ्रूट का ठेले लगते है। ठेला लगाने की बात को लेकर सुफेल का अपनी मौसी के लड़के रशीद से 2-3 दिन पहले झगड़ा हुआ था।पुलिस मामले की जांच में जुटी। आज सिटी मॉल के पास दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद रशीद कुछ साथियों को लेकर आया। आते ही उसने सुफेल के पिता पर चाकू से हमला किया। बीच बचाव में आए सुफेल को भी चाकू मारे। हमले में सुफेल उसके पिता व दो भाई भी घायल हुए। घायलों को तुरंत हॉस्पिटल लाया गया। जहां सुफेल की मौत हो गई।