सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा जन्माष्टमी मना किया छप्पनभोज का आयोजन

फिरोज़ खान

बारां (मातृभूमि न्यूज)। सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा  जन्माष्टमी के अवसर पर तेल फैक्ट्री स्थित राम जानकी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन किया गया। मंडल की संस्थापक अध्यक्ष प्रेरणा तिवारी ने बताया कि कृष्णा जन्म का उत्सव अत्याचारी व अनाचारी कंस के पापों से भगवान कृष्ण द्वारा मुक्ति प्रदान कर मानवकल्याण हेतु धर्म की स्थापना करने से बढे हर्ष, उल्लास, प्रेम व आनन्द से परिपूर्ण होता है। मंडल महामंत्री सीमा शर्मा के अनुसार इस अवसर पर सभी महिलाएं अपने पारम्परिक परिधानों में कृष्ण, राधा, गोपियां व सखा बनकर सजधज आयी। कार्यक्रम प्रभारी गरिमा शर्मा द्वारा छप्पन भोग थाल सजाकर लाने व आकर्षक सजावट की व्यवस्थाओ का निर्देशन किया गया। उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, सुनीता शर्मा द्वारा मनमोहक नृत्य हेतु विशेष प्रबन्ध किये गए। इस अवसर पर मंडल की समस्त महिलाये अपने घर से विभिन्न प्रकार के व्यंजन थाल में सजाकर लायी जिनका भगवान को भोग अर्पण के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन गया। नीता शर्मा, कल्पना शर्मा, नीलम शर्मा, राधा शर्मा द्वारा संगीतमय राधा कृष्ण भजनों द्वारा भजन मंडली के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। प्रतीक्षा शर्मा, कृतिका शर्मा द्वारा कई गेम्स व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राधाकृष्ण श्रृंगार झांकी भगवती शर्मा, शिखा शर्मा, नीतू शर्मा, मीना शर्मा द्वारा बनायी गयी। कार्यक्रम मे चंद्रकला शर्मा, विद्या शर्मा, मधु शर्मा, जया शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, प्रमिला शर्मा, ज्योति शर्मा, कोमल शर्मा सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: