राजेश खोईवाल
बूंदी (मातृभूमि न्यूज)। मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से बेहद जरूरतमंद एवं निर्धन 12 बालिकाओं की बोर्ड की फीस जमा करवाई गयी। ये बालिकायें महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वी और 12वी की छात्रायें हैं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापिका महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कनक शर्मा रही। आपने संस्था द्वारा किये गए इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना की गई। मुस्कान अध्यक्ष डॉ नीतू नुवाल ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा 12 निर्धन बच्चियों की फीस जमा कराई गई। संस्था द्वारा समय समय पर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु हर सम्भव सहायता की जाती है। गत सात वर्ष से कंप्यूटर कोर्स भी मुस्कान संस्था द्वारा चलाया जा रहा है साथ ही मुस्कान गर्ल्स कोचिंग का संचालन भी संस्था द्वारा गत वर्ष से किया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220910-WA0135-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
इस कार्यक्रम के दौरान मुस्कान सचिव मुकेश शर्मा, सदस्य असरार अंसारी, नारायण सिंह हाड़ा, शक्ति तोषनीवाल, इदरीश बोहरा, अदित्य भंडारी, महिमा शर्मा एवम अन्य अध्यापिका गण रहे। संचालन शिक्षक भूपेंद्र ने किया।