आयुष गौतम
देई (मातृभूमि न्यूज)। धाकड समाज सेवा समिति 108 गांवो की बैठक समिति अध्यक्ष राधेश्याम धाकड की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। जिसमे सर्वसहमति से चुनाव समिति का गठन हुआ। प्रवक्ता कमलेश धाकड ने बताया कि बैठक मे चुनाव समिति का गठन किया गया जिसमे मुख्य चुनाव प्रभारी राधाकिशन धाकड, सहायक सदस्य शांतिलाल नागर, लोकेश कुमार नागर, धर्मराज धाकड, बुद्धिप्रकाश धाकड को बनाया गया। समिति के चुनाव 16 अक्टूबर को होंगे।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220912-WA0181-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
मतदाता सूची का प्रकाशन 25 सितम्बर व अंतिम सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर को होगा। अध्यक्ष पद के लिए तीन वर्ष व अन्य पदो के लिए दो वर्ष की लगातार सदस्यता अनिवार्य होगी। मतदाता सूची बनवाले के लिए चुनाव समिति को कोषाध्यक्ष द्वारा केशबुक 20 सितम्बर को उपलब्ध करवाई जायेगी।