![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220710-WA0328.jpg?fit=1280%2C960&ssl=1)
उदयसिंह यादव
शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज़)। शाहबाद उपखंड क्षेत्र के देवरी कस्बे में हुई सहरिया बालिका की मौत के मामले को संज्ञान में लेते हुए कांग्रेस जनप्रतिनिधि व चिकित्सा विभाग के अधिकरियों ने किया दौरा। क्षेत्र में कुपोषण से सहरिया बालिका की मृत्यु संबंधी प्रकरण के तहत तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए निर्देष प्रदान किए।
सहरिया बालिका की कुपोषण से मृत्यु के संबंध में प्रकाषित समाचार के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट ली। विधायक निर्मला सहरिया, प्रधान सुआलाल मेहता, जिला परिषद सदस्य रवि किराड़, पूर्व उप प्रधान धर्मेंद्र यादव, पूर्व उप प्रधान हरिओम गुप्ता, रईस खान, सीएमएचओ डॉ संपत राज नागर, बीसीएमओ डॉ शेख आरिफ, डॉ रामभजन मीणा, आदि मौजूद रहे। वही जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने जिला अस्पताल पहुँच कर शाहाबाद से रेफर बालिका की मां से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने साथ ही उचित इलाज मुहैया कराने का भरोसा दिया।
स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के लियें हमें सहयोग करें।