आयुष गौतम
देई (मातृभूमि न्यूज)। चार भुजनाथ मंदिर देई मे अखंड रामधुनी पाठ के समापन पर सोमवार शाम को कस्बे मे देव विमान की शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पुजारी मुरलीधर पाराशर ने बताया कि ऋषि पंचमी पर 72 घंटो के लिए अंखड रामध्वनी पाठ शुरू किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220905-WA0255-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
जिसमे कस्बे के लोगो ने मिलकर रामधुनी पाठ किए। समापन पर देव विमान निकाला गया। जो गोविन्देवजी मंदिर कुम्हार मोहल्ला होते हुए बालाजी की तलाई पर पहंुचा। इसके बाद निर्धारित मार्ग से वापस मंदिर पर पहंुचा। विमान की जगह जगह पर श्रद्धालुओ ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। चारभुजाजी के एकादशी के विमान बुधवार को निकाले जाएंगे। यात्रा के साथ चारभुजा समिति अध्यक्ष प्रहलाद नागर, शिवजीलाल सैनी, दीपक सोनी, बोदरीलाल मीना, कुलदीप नागर, हिम्मत सोनी, दुर्गालाल मीना सहित अन्य लोग शामिल रहे।