![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220818-WA0016.jpg?fit=720%2C720&ssl=1)
सीताबाड़ी राधा कृष्ण मन्दिर में हजारों की तादाद में एकत्रित होगा यादव समाज
रातभर भजन कीर्तन, लहंगी कार्यक्रम में भाग लेकर सुबह भव्य रैली का करेंगे शुभारंभ
उदयसिंह यादव
शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज़)। उपखंड क्षेत्र के धार्मिक स्थल सीताबाड़ी में स्थित श्री राधा कृष्ण मन्दिर पर 19 अगस्त शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में हजारों की संख्या में यादव समाज एकजुट होकर जन्मोत्सव मनाएंगे। इस दौरान रात भर भजन सन्ध्या व लह्न्गी कार्यक्रमों का दौर जारी रहेगा। जिसके सुबह भव्य रैली का शुभारम्भ किया जावेगा। अखिल भारतीय संगठन महामंत्री प्रवक्ता कुवर यादव पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष देव यादव व श्रमिक संघ सम्भाग अध्यक्ष कोटा वनविभाग देवीसिंह यादव ने बताया की कार्यक्रम पिछ्ले दिनों चल रहीं कोविड पाबंदियों के अनरुप इस साल बड़े धूम धाम व हर्ष उल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जावेगा। जिसमें राजस्थान मध्यप्रदेश तक के यादव (अहीर)समुदाय के लोक एकजुट होकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को सफल बनाएँगे।