![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/Screenshot_20220806-1553302.png?fit=1997%2C1080&ssl=1)
दुष्यन्त सिंह गहलोत
कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। रानपुर थाना क्षेत्र के जगपुरा से केबल नगर के बीच सड़क पर गाय आने से बाइक सवार दो युवक गोपाल (35) पुत्र मांगीलाल सेन निवासी गाव पासाहेड़ी पिड़ावा जिपा झालावाड़ व रामचंद्र (42) पुत्र राम विलास सोनी निवासी गाव कोटड़ा तहसील पिड़ावा जिला झालावाड़ बाइक स्लिप होने से घायल हो गए। दोनो घायलो को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रानपुर थानाधिकारी बलवीर सिंह के अनुसार घायल गोपाल सैनी व रामचंद्र सोनी दोनी कृषि उपज मंडी कोटा की ओर मोटर साइकिल पर आ रहे थे । इसी दौरान जगपुरा व लखावा की बीच एक्सीडेंट होने से दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने 1108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो घायलो का अस्पताल में उपचार जारी है। घायलो की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।