मानवीय संवेदना, नेतृत्व के प्रति विश्वास एवं पार्टी के प्रति निष्ठा“ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की विशिष्टता है- मुकेश दाधीच

दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने स्टेशन मण्डल की संगठानात्मक कार्यसमिति बैठक को मंगलवार रात्रि में खेडली फाटक स्थित सर्वाेदय विद्यालय में सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ता में मानवीय संवेदनाओं की सर्वाेच्चता,नेतृत्व के प्रति दृड़ विश्वास एवं पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा ही उन्हे अन्य दलों से अलग एवं विशि़ष्ट बनाती है। जिसके बल पर पार्टी सफलता के निरंतर नये नये कीर्तिमान अर्जित कर रही है।”

उन्होंने कहा कि “ भाजपा ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साहस से ही स्पष्ट बहुमत की सरकारें बनाने की राजनीतिक यात्रायें प्रारम्भ की है।” उन्होनें कहा है कि ” कार्यकर्ताओं के बल से ही भाजपा मिशन 2023 – 24 के चुनावों में ऐतिहासिक विजयों को प्राप्त करने जा रही है।“

दाधीच ने कहा “ भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के क्रम में घर – घर तिरंगा अभियान आयोजित हो रहा है,राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराना राष्ट्रीय गौरव का सम्मान है, प्रत्येक भारतवासी का स्वाभिमान है। इसे सफल बनाने में पूरी ताकत से जुट जायें। ”

प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने कहा “ भाजपा जनसंघ के समय से ही भारतमाता को परम वैभव के सिंहासन पर आरूढ़ करानें के लक्ष्य को लेकर चली है, कई पीढ़ियों इसमें खप गईं तब कहीं इस स्थिती में पहुंचे है।“ उन्होनें कहा “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंत्योदय  से लेकर सशक्त भारत निर्माण तक प्रभावी कार्य कर रही है। मोदी सरकार के जनविकास कार्यों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना हमारा कर्त्तव्य है। “

दाधीच ने कहा “ भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश हो रही है,कांग्रेस की गहलोत सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर द्वेषतापूर्ण झूठे मुकदमे लाद रही है, कई अधिकारी-कर्मचारी कांग्रेस कार्यकर्ता बन कर काम कर रहे हें। मगर भाजपा कार्यकर्ता इन ओछी हरकतों से न डरने वाला है, न रुकने वाला है। हम देशहित और जनहित के मार्ग पर निडरता से चलते रहेगें। राजस्थान में 2023 में भाजपा सरकार ही बनने जा रही है, झूठ मुकदमें सबसे पहले वापस लिये जायेंगे,साथ ही जो अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता बन कर काम कर रहे हें, उन्हें परिणाम भी भुगताया जायेगा।

शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहा कि घर घर तिरंगा अभियान हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का आदर है सम्मान है। इसमें सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को जुटना चाहिये। भाजपा ने इस हेतु बूथ स्तर तक की रचना की है। मंडल की और से कार्यवृत मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा चाचा ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला महामंत्री जगदीश जिंदल रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा चाचा नें की एवं संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा मीडिया सम्पर्क विभाग सह संयोजक एवं मण्डल प्रभारी अरविन्द सिसोदिया, पार्षद एवं जेडआरयूसीसी सदस्य लव शर्मा,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खीची, मण्डल प्रभारी नंदलाल प्रजापति,मण्डल महामंत्री अमित गौतम,मंडल महामंत्री अशोक गूजर, मंडल महामंत्री जगदीश नायक,मण्डल उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह रंधावा,,मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश खींची,,मण्डल उपाध्यक्ष ,मण्डल उपाध्यक्ष निखिल शर्मा,,मण्डल उपाध्यक्ष साधना चोपडा मण्डल उपाध्यक्ष एडवोकेट ज्योती गौड ,मंडल मंत्री कुलदीप कौर जांगिड़,मंडल मंत्री सतीष नरवाल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जतिन अगनानी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जागृति शर्मा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चन्दमोहन योगी, शक्तिकेन्द्र संयोजक रविन्द्र भोले सहित भरत शर्मा, मनीश मीणा, आनंद नागर, गोविन्द लोधा,दुर्गेश सैनी, अशीष दिवाकर, संजय शर्मा, अशीष ग्रेवाल, सत्यप्रकाश शर्मा सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: