जिला अध्यक्ष तंवर के नेतृत्व में गिरफ्तारी देकर विरोध जताया

माँजी

जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज)। देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और मंहगाई के खिलाफ शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर द्वारा विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर गिरफ्तारी दी गई। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और मंहगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के  कार्यकर्ताओं  द्वारा विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। उम्मेद सिंह तंवर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्टर के सामने विरोध प्रदर्शन कर मोदी का पूतला फूंका और गिरफ्तारीयां दी गई। वर्तमान हालात में देश में मंहगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से देश में खाद्य पदार्थ महंगे हो गए हैं आम इंसान की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है रसोई गैस और दाल, चावल, आटा, खाद्य तेल और अन्य दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है उस पर केन्द्र सरकार ने जीएसटी 18% लगा कर आम जनता की कमर तोड़ दी है इसी तरह देश में युवाओं के रोजगार के अवसर भी समाप्त हो गये है लगातार बढ़ती बेरोजगारी से देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता गांधी दर्शन हनुमान चौराहा पर एकत्र हो कर विरोध मार्च करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया इसके बाद कांग्रेसजन‌ जिला कांग्रेस अध्यक्ष  के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी गई। इस अवसर पर उम्मेद सिंह तंवर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजना मेघवाल, राण चौधरी, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुमार खां, पूर्व उपप्रधान लखसिंह भाटी, धर्मेंद्र आचार्य, हाजी छोटू खां कंधारी, पूर्व  बिसूका उपाध्यक्ष देवका राम माली, पार्षद निर्मल पुरोहित, पार्षद दुर्गेश आचार्य, आनन्द व्यास, ओबीसी जिला अध्यक्ष रूपचंद सोनी, राधेश्याम कल्ला, अमृत लाल बिश्नोई, जाकिर हुसैन चड़वा, उपेंद्र आचार्य, मिठालाल मेहता, दुर्गा पवार, भौजी देवी, अमृता देवी, रतनाराम भील, अकरम मेहर, मालम सिंह रामगढ़, कुन्दन प्रजापत,  काने खान, अमर सिंह सोढा, दिलीप सिंह सोलंकी, जैनाराम सत्याग्रही, गुमाना राम राठौड़, खेताराम, अशोक बारासा, गुलशेर खान, रमेश भार्गव, नेमीचंद भार्गव, चंद्र प्रकाश पुरोहित, पीयूष गिरी गोस्वामी, वीर सिंह भाटी तेजमालता, डा गोरधन भील, चेतन राम भील, मानसिंह रामगढ़, रमन सिंह नेतसी, डूंगर सिंह हेमा, तेजमाल सिंह बरना, जयदीप चुरा, आशु सिंह, मानवेंद्र सिंह, विरेन्द्र मेघवाल, भगवानाराम, हनुमान राम स्टार, कन्हैया लाल, शालू राम भोपा, प्रमोद कुमार, इकबाल पेंटर, घनश्याम सोनी, विजय भट्टड़, पर्वत सिंह भाटी, महेंद्र गोपा, कमल राम मठार खान, सवाई राम, प्रेमाराम, बाबुराम, नेमाराम, लक्षमण सिंह, सलीम खान, खैरदीन खान, देवेन्द्र, मीर मोहम्मद, कालुराम माली, सुरेन्द्र गर्ग, वासुदेव छंगाणी, सलीम खा भैया सभी ने गिरफ्तारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: