राज्य सरकार को गूंगी बहरी बताया कहा निकम्मी है कांग्रेस सरकार 

दुष्यंत सिंह गहलोत

सांगोद (मातृभूमि न्यूज़)। भाजपा की जनाक्रोश यात्रा के समापन के एक दिन बाद मांगलिक धर्मशाला सांगोद में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राजस्थान सरकार की चार वर्षो की विफलताओं के विरोध में भाजपाईयों ने कांग्रेस नीत सरकार को जमकर कोसा तथा गहलोत सरकार की कमजोरियों को गिनाते हुए इस सरकार काे उखाड़कर फैंकने की हुंकार लगाई,इस दीपावली स्नेह मिलन एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांगोद विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।ये समारोह दोपहर बारह बजे यहां आयोजित होना था लेकिन भाजपा कार्यकर्ता के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल तीन घंटे देरी से पहुंचे,वहां तक कार्यकर्ता उनके आने का इंतजार करते रहे। 

दीपावली स्नेह मिलन एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए यहां पिछले एक सप्ताह से भाजपाई प्रयासरत थे,ये समारोह खासकर राज्य सरकार की चार वर्षो की विफलताओं को उजागर करने के आयोजित किया गया था,जिसमें सांगोद विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांवों में बैठे कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था,जिसके मुख्यवक्ता कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल थे। पूर्व विधायक सांगोद में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए दोपहर 12 बजे की जगह 3 बजे करीब पहुंचे,वहां तक भाजपाई उनके आने का बेसब्री से इंतजार करते रहे।पूर्व विधायक ने दोपहर 3 बजे सांगोद नगर में प्रवेश किया तो उनके स्वागत में भाजपाई दौड़ पड़े,उनके स्वागत में कोलियों का बड़,कोटा मार्ग,बहादुर बाजार,गांधी चौराहा,गायत्री सर्किल आदि पर जगह जगह स्वागत द्वार,माल्यार्पण,फलों से तौलने की व्यवस्था की गई थी ।कोटा मार्ग पर भाजयुमो देहात मंडल अध्यक्ष कृष्णमुरारी,बहादुर बाजार में जीएसएस अमृतकुआं अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गर्ग व गांधी चौराहा पर भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष दिलीप गर्ग व गुर्जर समाज के लोगों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया।इससे पूर्व सर्राफा बाजार,गांधी चौराहा,गायत्री चौराहा,कोलियों के बड़ पर विभिन्न व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने पूर्व विधायक को रोककर उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया तथा उनके सम्मान में जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए।यहां हुए भव्य स्वागत के बाद पूर्व विधायक प्रहलाद भाव विभोर हो गए।कई जगह उन्हें फलों से तोला गया।

समारोह में माल्यार्पण करने को लेकर कार्यकर्ताओं में मची होड़- मौका था बुधवार को  दीपावली स्नेह मिलन एवं भाजपा र्काकर्ता सम्मेलन का,पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के स्वागत में यहां हर कोई उत्सुक दिखाई दे रहा था,सांय चार बजे मांगलिक धर्मशाला में समारोह शुरू हुआ तो अतिथि के स्वागत करने वालों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त को देखकर पूर्व विधायक को कहना पड़ा समय कम है,ये समय स्वागत का नहीं वरन राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाने व कार्यकर्ताओं की पीड़ा को जानने के लिए मैं यहां आया हूं,मुख्यवक्ता की इस भावना के बाद माल्यार्पण करने वालों की सूचि में शामिल पदाधिकारियों के नामों को पुकारने से रोकना पड़ा।समारोह में भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ता व किसानों ने भी पूर्व विधायक का स्वागत किया।

स्नेह मिलन समारोह व भाजपा कार्यकर्ता में राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर कर सरकार को घेरने के हुए प्रयास- कांग्रेस नीत गहलोत सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूरा हो चुका है,एक वर्ष का कार्यकाल शेष बचा है,इससे पूर्व ही भाजपा राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए उसके कारनामें जनता के बीच रखकर कांग्रेस को हर मोर्चे पर विफल घोषित करने में भाजपा लगी हुई है,इस तरह का आयोजन पूर्व में सुल्तानपुर में भी हो चुका है,इसके बाद ये आयोजन  सांगोद में हुआ इसमें भी गेंग रेप,भ्रष्टाचार,अवैध खनन,कांग्रेस की आपसी गुटबाजी,महिलाओं के साथ बढ़ते उत्पीड़न के मामले,खाद,बिजली आदि मुद्वों को प्रमुखता के साथ मुख्यवक्ता पूर्व प्रहलाद गुंजल ने प्रमुखता से उठाया तथा कांग्रेस सरकार को हर मोर्च पर विफल बताया।पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि पूरे देश में महिला उत्पीड़न व गेंगरेप,भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान अब नम्बर वन पर आ गया है,ये इस सरकार की पहली उपलब्धित है,जबकि कभी राजस्थान प्रदेश इन मामलों में पूरे देश में अंतिम पंक्ति में शामिल था,उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये सरकार किसानों को लोक लुभावन कर्ज माफी वादा करके सत्ता में आ गई लेकिन अब कर्जमाफी के वादे से मुकर रही है,कांग्रेस की रीति व नीति में  ये अंतर है जबकि भाजपा जो वादा करती है उसे पूरी तरह से निभाने को तैयार रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: