गुजरात चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कसी
दोसे खान जुनेजा
भणियाणा (मातृभूमि न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात चुनावो को देखते हूए भाजपा ने गुजरात में कई प्रभारीयो की नियुक्ति की है ज़िला की टीम कों गुजरात चुनाव में बड़ी ज़िम्मेदारी मिली इसके तहत अलग अलग विधानसभाओ के दो दो प्रवासी प्रभारी बनाए गए जिसमें एक संगठन दृष्टि तथा दूसरा राजनेतिक दृष्टिकोण से दिया गया है।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220918-WA0086.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
इसे लेकर प्रदेश गुजरात कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें सभी को अलग अलग विधानसभा में ज़मीनी स्तर पर संगठन को मज़बूत बनाने, सक्रिय लाने, गुटबाज़ी को दूर करने राजस्थान भाजपा संगठन के अनुभवी पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपकर गुजरात भेजा गया है प्रदेश प्रवासी प्रभारी भाकपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा व सहकारिकता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद समार कच्छ पूर्व ज़िला प्रवासी प्रभारी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व पूर्व ज़िला महामंत्री बाबू लाल गर्ग को पूर्व कच्छ ज़िला प्रवासी प्रभारी को बनाया गया वही कच्छ जिले की अंजार विधानसभा के प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री प्रेम ओड रामदेवरा तथा भाजपा ज़िला मंत्री मदन सिंह राजमथाई को बनाया गया है इसी तरह भारतीय जनता पार्टी गुजराती चुनाव में अलग अलग जगहों ओर मंडलो से लेकर बूथ अध्यक्ष तक फ़िडबैक के साथ साथ संगठन को मज़बूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर आनंद जाट साथ में उपस्तिथ है।