![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220807-WA0248.jpg?fit=1232%2C816&ssl=1)
दुष्यंत सिंह गहलोत
कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। यहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता आगे जाने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग कर प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की। कोटा हाडोती विकास मोर्चा की ओर से महंगाई के खिलाफ जंगी प्रदर्शन, देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने के विरोध में कोटा में हाड़ौती विकास मोर्चा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220807-WA0249.jpg?resize=640%2C424&ssl=1)
कार्यकर्ता नेशनल हाईवे 27 और 52 पर चक्का जाम करने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही बेरिगेड लगाकर पुलिस ने उन्हें रोका। कार्यकर्ता फिर भी नहीं रुके तो वाटर कैनन का उपयोग कर पानी की बौछार की गई। हाडोती विकास मोर्चा के राजेंद्र सांखला ने बताया कि देश भर में जिस तरह से महंगाई लगातार बढ़ रही है आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उस पर खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आम आदमी को और परेशान किया गया। रोजगार के नाम पर केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया बल्कि महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया।इसके विरोध में रविवार को नेशनल हाईवे 27, 52 पर सांकेतिक रूप से जाम लगाकर विरोध जताना था। बड़ी संख्या में आरोपी विकास मोर्चा कांग्रेस कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर महाराणा प्रताप सर्किल से हाईवे की ओर बढ़े। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नांता चौराहे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी और बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात था। वह कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को मौके पर ही रोका गया और उसके बाद इन्हें हिरासत में लेकर बसों में ले जाया गया जहां बाद में दूसरी जगह पर जाकर छोड़ा गया।