लोगों को दिया सरकार द्वारा मुहैया कराई जा योजनाओं से सम्बंधी जागरुकता का संदेश
उदयसिंह यादव
शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज)। सरकार समुदाय समन्वय संवाद कार्यक्रम ब्रीड फोर द वर्ल्ड के सहयोग से प्रयत्न संस्था शाहाबाद द्वारा संचालित आजिविका विकास के माध्यम से कुपोषण को परास्त करना परियोजना के अर्न्तर्गत दिनांक 13 सितंबर मंगलवार को ग्राम बैठ में सरकार समुदाय समन्वय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220913-WA0372-1024x471.jpg?resize=640%2C294&ssl=1)
जिसमें संस्था एवं परियोजनागत का उदेश्य लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ साथ समाज में बच्चों के कुपोषण एवं ग्राम स्तर पर सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से जो सेवाएं दी जा रही है उनकी विस्तरित जानकारी दी। तथा सम्बन्धित सेवाओं व योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान का मौके पर हल बताया गया साथ ही समुदाय के लोगों को सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी श्रीमान चेतन कुमार नागर, उद्यान विभाग से श्रीमान सागर सिंह ओड, ग्राम पंचायत से सरपंच, वार्ड पंच एवं पंचायत सहायक के द्वारा संचालित जनकलयाणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य पोषण एवं शिक्षा के विभिन्न पहलूओं से अवगत करवा गया व आ रही समस्याओं के समाधान में सहयोग हेतु बताया गया कार्यक्रम में 70 महिला पुरूषों की भागीदारी रही जिसमें विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रयत्न संस्था शाखा प्रभारी शिवनारायण तिवारी, हेमराज मेहता, मोहम्मद नासिर खान एवं चंद यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शारदा पटेलिया एवं स्कूल के अध्यापक चिरौंजी लाल जाटव का सहयोग रहा।