शकील खान
छबड़ा (मातृभूमि न्यूज़)। जल वितरण समिति अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोटा पहुँच कर मुख्य अभियंता जल संशाधन विभाग को ज्ञापन सौपकर बताया की छबडा बेथली बाँध स्थित कॉलोनी से छबडा स्थित जल संशाधन विभाग में सामान लाया गया, जिसकी ना तो पूर्व मै कोई सूचना या नाटिस जारी हुआ तथा सम्बन्धित अधिकारियों से पहुँचने पर दो ट्रैक्टर भर कर लाना बताया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0213-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
लेकिन जब आस पास के किसानो तथा लोडिंग करने वाले मजदूरों से पूछा तो उन्होंने दो ट्रैक्टर व एक पिक अप भर कर लाना बताया। छबडा ऑफिस में दो ट्रैक्टर माल ही आया तो एक पिक अप माल कहा गया। जिसमे तीन चार कीमती उपकरण थे। इसके बारे में अधिशासी अभियंता से भी बात की गयी तथा उन्हे लिखित में दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। साथ ही अधिक्षण अभियंता को भी फोन के माध्यम से बताया लेकिन उनके द्वारा भी उचित कार्यवाही नही की गयी। इसलिए उन्होंने कोटा पहुँच कर मुख्य अभियंता को उक्त समस्या से अवगत कराया व मांग करते हुए कहा की जल्द से एफ आई आर दर्ज करवा कर सम्बन्धित लोगो से पूछताछ कर दोषी को जल्द पकड़ कर सजा दी जाए। नही तो जल्द ही मुख्य अभियंता कार्यालय जयपुर पहुँच कर उक्त समस्या को बताया जायेगा। वही मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया की उक्त विषय पर जल्द ही सज्ञान लिया जायेगा तथा उन्होंने बताया की जल्द ही छबडा में एक दिन का प्रशिक्षण शिविर रखा जायेगा। जिससे अध्यक्षों को उनके अधिकारो की जानकारी मिल सके।