फिरोज खान

बारां (मातृभूमि न्यूज़)। अंजरोड़ा से बहराई तक पक्की सड़क बनी हुई है।विभाग द्वारा 2 किलोमीटर का कच्चा टुकड़ा छोड़ दिया है।इस कारण राहगीरों को आने जाने में दिक्कत होती है।सार्वजनिक निर्माण विभाग ने फूल सिंह यादव के मकान से बहराई तक का टुकड़ा कच्चा छोड़ दिया।

इस कारण लोगो को आने जाने में असुविधा हो रही हे।लोगो ने बताया कि वन विभाग द्वारा इस टुकड़े पर काम करने की रोक लगा दी हे।जिससे अधूरा पड़ा हुआ है।कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया उसके बाद भी सुनाई नहीं की जा रही है।बारिश में लोगो को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा हे।बारिश के मौसम में इस कच्चे रास्ते से स्कूली बच्चों को भी आने जाने में दिक्कत होती है।कीचड़ में निकलना मुश्किल हो जाता है।विभाग द्वारा 2 किलोमीटर का टुकड़ा बहराई सहरिया बस्ती तक का छोड़ दिया गया।लंबे समय से यह टुकड़ा अधूरा पड़ा हुआ है।केदारकुई से जखोनी गणेशपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय तक ग्रेवल रोड नही होने से लोगो को परेशानी होती है।लोगो ने बताया कि बारिश के समय चार माह तक पगडंडी के रास्ते से गुजरना पड़ता है।उन्होंने बताया कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया मगर कोई सुनवाई नहीं होती है।जाग्रत महिला संगठन की महिलाओ ने उच्च अधिकारियों से अधूरे रास्तों को सही करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: