फिरोज़ खान

बारां (मातृभूमि न्यूज़)। जनसंघ पार्टी के संस्थापक सदस्य घनश्याम दास गेरा उर्फ ” बिरला ” के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी में गहरा शोक व्याप्त है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि घनश्याम दास जैसे विरला ही कार्यकर्ता रहे हैं जिनके समर्पण को पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा याद रखेगा , वह ऐसे समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं जो जनसंघ से भाजपा तक निभाई गई अपनी भूमिका के रूप में युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का स्त्रोत्र बने रहेंगे| गेरा  के आकस्मिक निधन पर सांसद दुष्यंत सिंह ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी क्षति पार्टी में हमेशा अपूरणीय रहेगी। 

भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि घनश्यामदास गेरा (बिरला) के आकस्मिक निधन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम नारायण गालव, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, पूर्व चेयरमैन यशभानु जैन व रामस्वरूप यादव, वरिष्ठ नेता प्रेम नारायण सोनी, पूर्व जिला प्रमुख भरत लाल बाठला, नंदलाल सुमन व सारिका सिंह चौहान, भाजपा जिला पदाधिकारी अशोक बत्रा, हरगोविंद जैन, ब्रह्मानंद शर्मा, पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल व ललित मीणा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आनंद गर्ग व संजीव भारद्वाज, नरेश सिंह सिकरवार, राजेंद्र नागर, सुरेंद्र गालव व राकेश जैन, निर्मल माथोड़िया, गोविंद सिंह चौहान, प्रवीण शर्मा, संजय झाम्ब, अजय गुप्ता ,दिलीप शर्मा काचरी, जयेश गालव, जगदीश बंसल, मजीद मलिक कमांडो, रामसरुप खींची, प्रशांत विजयवर्गीय , मनीष लश्करी, गिरीश गुप्ता, रोहित नंदवाना, शहर अध्यक्ष महावीर नामा व देहात अध्यक्ष निरंजन शर्मा, रमेश चंद्र नागर, सुशील पंजाबी, श्रवण कटियाल, मुकेश केरवालिया, दिलीप शाक्यवाल, परमानंद सोनी, देवेंद्र शर्मा जस्सू, शिवा शर्मा, श्याम वैष्णव, दिलीप चौबे, महेश अदलक्खा, धर्मेंद्र भार्गव, हरीश वैष्णव, हेमंत शर्मा, बद्री प्रसाद मेघवाल, आशु अरोड़ा ,ओपी पारेता व निकलेश शर्मा, मनीष गौतम ,योगेश गौतम, योगेश शर्मा एडवोकेट सुनील यादव व हरिओम मेरोठा सहित सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: