माँजी

जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के चांधन मंडल की कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को चांदन गांव में आयोजित की गई जिसमें पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी, मंडल प्रभारी उदय सिंह भाटी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष ग्वालदास सांवल, जिला महामंत्री सवाई सिंह गोगोली, जिला उपाध्यक्ष हिम्मत चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सगतसिंह चांधन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री रमजे खा, की अध्यक्षता में संपन्न की गई।

बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण की गई। पूर्व विधायक छोटू सिंह ने मोदी सरकार के 8 साल सेवा सुशासन, गरीब कल्याण  के बारे में पूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। सवाई सिंह जिला महामंत्री, सवाई सिंह गोगली व जिला उपाध्यक्ष हिम्मतराम चौधरी ने संगठन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी और मंडल की पूरी संरचना से अवगत करवाया मंडल प्रभारी उदय सिंह भाटी ने कार्यसमिति में मंडल सरचना की सभी जानकारी दी वह आगे आने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया पूर्व मंडल अध्यक्ष सगतसिंह जी , व चांदन मंडल अध्यक्ष ग्वालदास सांवल ने कार्यसमिति मीटिंग में पधारे सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापन किया। झबरसिह द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव का पठन किया गया। मंत्री उगमसिंह चांधन द्वारा मोदी सरकार के सेवा सुशासन के पत्रक वितरण किये गये। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच का संचालन मंडल महामंत्री भिमाराम जी सोढाकोर द्वारा किया गया।

कार्यसमिति बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, खुहड़ी मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैतन सिंह, एस.सी. जिला मंत्री कवरुराम जी सोढाकोर, मंडल उपाध्यक्ष हुकम सिंह सोढाकोर, रिडमलसिह घायसर, दुर्गसिंह हमीरा, सवाई सिंह रिदवा, मंडल महामंत्री हरिसिंह बड़ोडागांव, भीमाराम सोढाकोर, मंडल मंत्री उगम सिंह चांदन, विजय सिंह घायसर, मंडल कोषाध्यक्ष मिश्री लाल, मीडिया प्रवक्ता प्रताप सिंह सिसोदिया, मंडल किसान मोर्चा महामंत्री जबर सिंह, मंत्री भगवान सिंह चांधन मीडिया प्रवक्ता कुलदीप चारण सदस्य नरपत सिंह करमा की ढाणी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विरेद्र सिंहजी हमीरा, मंडल आई टी नीरज आचार्य, हरिश कुमावत, कालू सिंह, अशोक कुमावत, लुणसिंह, मेहताब सिंह, देवी सिंह, भाकर सिंह, इंदर सिंह सोढाकोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: