बूंदी/देई (मातृभूमि न्यूज)। सावन माह के सोमवार के अवसर पर महादेव के भक्तो ने जयकारे के साथ कांवड यात्रा निकाली। कस्बे से जेतपुर तलवास के मध्य स्थित धुधलेश्वर महादेव के स्थान तक कांवड यात्रा निकली। कांवड यात्रा पीपलेश्वर महादेव देई से प्रकाशी कुई से जलभर कर शुरू हुई। कस्बे मे जयकारे के साथ मुख्य मुख्य मार्गो से होकर निकलते हुए यात्रा, चन्दनपुरा, जेतपुर होते हुए धुंधलेश्वर महादेव के स्थान पर पहुंची। जहां मंत्रोच्चार के साथ कांवड यात्रियो ने जल से महादेव का अभिषेक कर पूजन किया। यात्रा मे महिला, पुरूष, बच्चे भी साथ चल रहे थे।