दुष्यंत सिंह गहलोत
सांगोद (मातृभूमि न्यूज़)। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में रामलीला मैदान में किसानों का आंदोलन को लेकर सांगोद तहसील के किसान डेढ़ सौ किसानों ने दिल्ली रवाना हुए।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221218-WA0134-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
किसानों ने बताया कि लाभकारी मूल्य के लिए कृषि उपकरणों पर जीएसटी खत्म करने व पीएम निधि बनाने हेतु भारत वर्ष से किसान पहुंचेंगे। इसके अंतर्गत देश के किसानों को कृषि में काम आने वाले उपकरणों पर जीएसटी खत्म करने पर चर्चा की जाएगी क्योंकि देश के किसानों के लिए अब खेती एक जुआ हो गई है अगर फसल खराब हो जाए तो आर्थिक तंगी हो जाती है साथ ही उपकरणों पर लगने लगने वाली जीएसटी के कारण और महंगाई बढ़ रही है।