![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220812-WA0151.jpg?fit=1920%2C1088&ssl=1)
इंसाफ अली
छीपाबड़ौद (मातृभूमि न्यूज़)। कस्बें में कुशवाहा समाज द्वारा शुक्रवार को प्रत्येक वर्ष भांति इस वर्ष भी लव-कुश नवयुवक समिति के तत्वाधान में भगवान लव-कुश जन्मोत्सव बड़ी उत्साह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के युवाओं व लोगों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया और भगवान लव कुश की पूजा अर्चना गाजे बाजे के साथ की गई। इस दौरान आतिशबाजी की गई। लोगों ने बताया की भगवान लव कुश को आराध्य देव मानते हैं। इसलिए श्रावण मास में जैसे माता सीता जी ने जंगल में रहकर लव कुश को अच्छी शिक्षा दीक्षा दी उसी प्रकार हर माता को अपने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। माता सीता को राजा रामचंद्र द्वारा वनवास दिया गया। लेकिन वनवास में दो बालकों को जन्म दिया और शिक्षा दी जिन्होंने अपने पिता राम का अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पकड़कर सिद्ध कर दिया कि माता द्वारा दी गई शिक्षा से बच्चों का भविष्य बन जाता है और संसार में कुछ कर दिखाने के काबिल हो जाते हैं। कार्यक्रम में लव-कुश समिति के सदस्यों सहित समाज के लोगों ने भाग लिया।