दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। शहर के रानपुर थाना क्षेत्र में कोटा-उदयपुर हाइवे के पास फारेस्ट इलाके में बंद पड़ी खदान में एक व्यक्ति का शव मिला। खदान में पानी भरा हुआ था। कपड़े व चप्पल बाहर पड़े हुए थे। मौके पर नहाने आए युवको को नजर पड़ी। हिम्मत दिखाकर दो युवकों ने खदान में छलांग लगाकर शव को किनारे लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। मृतक की उम्र 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। 

रामसिंह मीणा ने बताया कि वो उसके दोस्तों के साथ नहाने आया था। खदान पर कपड़े व चप्पल पड़ी हुई मिली। पानी में लाश पड़ी हुई थी। उसने दोस्तों को बताया। लेकिन दोस्तो को यकीन नहीं हुआ। उसने पानी में छलांग लगाई और शव के पास चला गया। ये देखकर उसका दोस्त भी पानी मे कूदा। फिर दोनों ने मिलकर शव को किनारे तक लाए। और चट्टान पर रख दिया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। पुराना होने से बदबू आने लगी है। एडिशनल एसपी प्रवीण जैन ने बताया कि हाइवे किनारे पानी में एक व्यक्ति  का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: