बूंदी (मातृभूमि न्यूज़)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि शिक्षण सत्र 2022-23 के शिविरा कैलेंडर के अनुसार हर शनिवार की गतिविधियां निर्धारित कर दी गई हैं। राज्य के पंजीकृत मदरसों में भी उसी के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शिक्षा विभाग द्वारा घोषित नो बैग डे पर माह के तीसरे शनिवार को “खेलेगा राजस्थान तो बढ़ेगा राजस्थान” थीम पर जिले के पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत बच्चो में अलग ही उत्साह देखा गया। बच्चे बस्ते के बोझ के बिना काफी खुश व उत्साहित नज़र आए। शिक्षा के साथ- साथ मदरसे के बच्चो ने सह शैक्षणिक गतिविधियां, शारीरिक विकास के लिए व्यायाम व पारंपरिक खेल, अंताक्षरी, कविता, आऊटडोर व इनडोर खेल कूद आदि का खूब आनंद उठाया। मदरसा संघ के संजय खान ने बताया की इस वर्ष मदरसों में सरकारी विद्यालयों की भांति ही जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जा रही हैं।

मदरसा प्रभारी ज़ाहिद जिलानी ने बताया कि राज्य सरकार की इस घोषणा के अनुसार, बच्चों की पढ़ाई का बोझ तो कम होगा ही साथ ही उनके शारीरिक व बौद्धिक विकास में भी उन्नति होगी। शिक्षा विभाग के आदेश की अनुपालना में जिले के लगभग सभी पंजीकृत मदरसों में शनिवार को नो बैग गतिविधियां आयोजित की गई। उपरोक्त जानकारी मदरसा प्रभारी जाहिद जिलानी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: