![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220829-WA0358.jpg?fit=1280%2C853&ssl=1)
प्रेम शंकर शांत
अंता (मातृभूमी न्यूज़)। स्वदेश ग्रामीण विकास कॉर्पोरेशन के माध्यम से नगर के अजित पूरा बालाजी की बगीची में महिलाओं के उत्थान के लिए सम्मान समारोह रखा गया, जिसमें अन्ता नगर व देहात की महिलाओं ने भाग लिया।
संस्था के फॉउंडर भूपेंद्र सिंह शेखावत व को फॉउंडर श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि इस संस्था द्वारा महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिलाया जाएगा व महिलाओं को पुत्री के जन्म पर 2100 रुपये की आर्थिक सहायता व पुत्री की शादी पर 51000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका चैयरमेन मुस्तुफा खान, पंचायत समिति बी.डी. ओ राधेश्याम भील, अमलसरा सरपंच अंजना चौधरी, पूर्व नगर पालिका वार्ड पार्षद देवेंद्र वैष्णव मौजूद रहे। यहाँ उल्लेखनीय है कि अंता में महिलाओं ने इस सम्मान समारोह में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा अपने जीवन में आमूलचूल परिवर्तन करने का निश्चय किया।