दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। शहर के रानपुर इलाके के कृष्णा नगर में तड़के एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मकान में रहने वाले दंपती की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। कांच तोड़े, जैसे तैसे दंपती पड़ोसी को छत से कूदकर सुरक्षित बाहर निकले। सूचना पर निगम की दमकल भी मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में जनहानि नहीं हुई है। घटना में मकान में रहने वाले दंपती को चोट लगी है। जिन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

मकान में रहने वाले अमित ने बताया कि दो मंजिल के घर में सेकंड फ्लोर पर परिवार के साथ रहते है नीचे उनका इलेक्ट्रॉनिक का वर्कशाप है। कांच के ऑफिस बना है। उनके सेनेटाइजर मशीन व ड्रोन बनाने का काम है। रात को पत्नी व बच्चे के साथ सो रहे थे। तड़के 4 बजे अचानक पालतू जानवर के भौकने की आवाज आई। उठकर देखा तो वर्कशॉप से धुआं निकल रहा था। उधर मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही पत्नी के साथ नीचे जाने लगा तो जोर से ब्लास्ट हुआ। कांच के शीशे टूट गए। और आग लग गई। उन्होंने जोर जोर से आवाज लगाकर पड़ोसियों से मदद मांगी।पड़ोसियो ने कांच तोड़कर बाहर निकालने की कोशिश की। आग बढ़ती देख दोनों पति पत्नी पड़ोसी की छत पर कूदकर बाहर आए। अमित ने बताया कि आग लगने से उनको लाखों का नुकसान हुआ है। अभी पत्नि के साथ हॉस्पिटल में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: