फिरोज खान

बारां (मातृभूमि न्यूज़)। भारत जोडो यात्रा गत 5 दिसम्बर से राजस्थान प्रदेश में चल रही है। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा हजारों की संख्या में यात्रियों के साथ राजस्थान प्रदेश में की जा रही भारत जोडो यात्रा के खान-पान की सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया को बनाया गया है जिनके द्वारा की जा रही भोजन व्यवस्था की पदयात्रियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी संगठन द्वारा राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को राजस्थान प्रदेश से होकर गुजर रही राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के समस्त खान-पान व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है। इसी के अंतर्गत मंत्री प्रमोद भाया द्वारा अपनी धर्मपत्नी उर्मिला जैन भाया तथा अपने खास जिम्मेदार साथियों के माध्यम से कैम्प-ए राहुल गांधी, कैम्प-बी प्रदेश यात्री, कैम्प-सी राज्य के अन्य जिलों से आने वाले यात्रियों के लिए प्रतिदिन सुबह चाय, नाश्ता, दोपहर को भोजन एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसी के साथ संबंधित जिले से आने वाले हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के लिए भी भोजन व्यवस्था की जा रही है। 

रविवार को राहुल गांधी द्वारा प्रातः कालाखोह से यात्रा प्रारंभ की जो सवेरे 10 बजे पुलिस स्टेशन के पास सिकन्दरा तहसील सिकराय जिला दौसा पहुंची यहां पर यात्रियों द्वारा विश्राम कर पुनः टोल के पास सिकराय तक यात्रा की गई। यात्रा का रात्रि पडाव मुकुरपुरा रहा। 

इस दौरान हजारों की संख्या में पदयात्रियों के लिए मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा चाय, नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था की गई जिसकी पदयात्रियों द्वारा प्रशंसा करते हुए कहा कि पदयात्रा का प्रतिदिन स्थल परिवर्तन होने के बावजूद भी इतने बडे स्तर पर सुव्यवस्थित तरीके से शुद्व चाय, पानी, भोजन की व्यवस्था करना हर किसी के वश में नही हेै, लेकिन राज्य के केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया, उनकी धर्मपत्नि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया तथा जिम्मेदार साथियों की टीम द्वारा इस असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाया है जो काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: