![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220826-WA0276.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
प्रेम शंकर शांत
अंता (मातृभूमी न्यूज़)। बारां जिला प्रभारी मंत्री राजेन्द्र गुड़ा ने शुक्रवार को अंता पंचायत समिति क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। पलायथा के पास स्थित परवन नदी का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री का खनन मंत्री व स्थानीय विधायक प्रमोद जैन भाया ने पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नगरपालिका अंता चैयरमेन मुस्तुफा खान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका नन्दवाना सहित प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रभारी मंत्री द्वारा बाढ़ से प्रभावित अन्य गांवों का भी दौरा किया।