राजेश खोईवाल

बूंदी (मातृभूमि न्यूज़)। युवा मामले व खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने आज दुर्वासा महादेव से रामेश्वर महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली। दुर्वासा महादेव मंदिर से शुरू हुई कावड़ यात्रा 35 किलोमीटर का सफर तय कर रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां चांदना ने विधि-विधान के साथ भगवान महादेव का अभिषेक किया। इस कावड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगो ने भाग लिया। कावड़ यात्रा में पुरूष ही नहीं महिलाओ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कावड़ यात्रा का लोगो ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

कोरोना संक्रमण के कारण 2 वर्ष से कावड़ यात्रा का आयोजन नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार चांदना ने दुर्वासा महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा शुरू की। कावड़ यात्रा के तय कार्यक्रम के अनुसार खेल मंत्री अशोक चांदना सुबह दुर्वासा महादेव मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान के साथ राज्य मंत्री अशोक चांदना से कावड़ का पूजन करवाया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग  कावड़ यात्रा में भाग लेने पहुंचे कार्यकर्ताओं और भक्तों के साथ कावड़ यात्रा शुरू की। शाम करीब 7 बजे कावड़ यात्रा रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां पर शिव के जलाभिषेक के साथ कावड़ यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान रास्ते में कई जगह कावड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

कावड़ यात्रा में जिला प्रमुख चंद्रावती, उप जिला प्रमुख बंसी लाल मीणा, नैनवां पूर्व प्रधान श्योपाल मीणा, नैनवां ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, वरिष्ठ नेता हनुमान व्यास, पूर्व जिला परिषद सदस्य सतीश गुर्जर, पीसीसी सदस्य रामावतार शर्मा, नैनवां पंचायत समिति सदस्य कोमल नागर और जजावर सरपंच पुत्र मधु नागर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: