फिरोज खान

बारां (मातृभूमि न्यूज़)। शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोयल के गांव डूडावर में जाने के लिए नदी में पुलिया नही होने के कारण गांव में पहुंचना मुश्किल होता है।इस गांव में जाने के लिए सीधा रास्ता यह नदी का है। मगर इस नदी में पुलिया नही होने से बारिश में तो निकल ही नहीं पाते हे।बाकी मौसम में तो नदी में होकर निकल जाते हैं।इस गांव में जाने के लिए चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।सड़क मार्ग नही होने से कच्चे रास्तों पर होकर आना जाना पड़ता है।

बारिश में तो निकलना मुश्किल होता है। एन एच 27 गाजन गांव से सीधा रास्ता है।गांव वालो का कहना है कि इस नदी में पुलिया बन जाए तो आसपास के गांवों को आने जाने में सुविधा हो जाएगी।इस गांव के लोगो व जाग्रत महिला संगठन द्वारा भी कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।उसके बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है।यह गांव सहरिया जनजाति बाहुल्य है।इस समुदाय के पास निजी साधनों का अभाव होने के कारण पैदल ही आना जाना पड़ता है।वही डिलेवरी वाली महिलाओ को काफी परेशानी होती है।संगठन की महिलाओ ने बताया कि 2002 में डोमा सहारिया व 2017 में मालती सहरिया की नदी में बह जाने से मौत हो गई थी।इस गांव के बच्चे गाजन व देवरी पढ़ने जाते है।इस गांव में प्राथमिक विद्यालय है। एन एच 27 से डूडावर की दूरी 3 किलोमीटर है।बारिश में रास्ता बंद हो जाता है।इस कारण इस गांव का संपर्क कट जाता है।बच्चे 4 माह शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। तिलपसी नदी में पुलिया निर्माण हो जाता है तो इस गांव का संपर्क बनने के साथ साथ विकास भी होने लगेगा।इस गांव में सहरिया जनजाति के 70 – 80 परिवार निवास करते है।यह गांव पूरी तरह से सहारिया बाहुल्य है।वर्तमान में इस गांव के लोग इसी नदी से आते जाते है।जाग्रत महिला संगठन की महिलाओ ने बताया कि विधायक व उच्च अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत को भी अवगत करवाया दिया गया। मगर कोई सुनवाई नही की जा रही है।संगठन की महिला राजी बाई,कमलेश बाई,राजवती बाई, कला बाई,राधा बाई, उम्मेदी बाई,सोना बाई,कसूमल बाई,भूरिया बाई,संतो बाई,सुनीता बाई, अनारी बाई,गुड्डी बाई,भूरी बाई, छोटी बाई ने कहा की इस पुलिया का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: