![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220818-WA0266.jpg?fit=1599%2C899&ssl=1)
निगम के गोताखोरों ने शव बहार निकाल कर पुलिस को किया सुपुर्द
दुष्यंत सिंह गहलोत
कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। कोटा के उद्योग नगर इलाके में नहर पर शराब पी रहे दो भाइयों में से एक नहर में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दूसरा भाई कूदा जिस की डूबने से मौत हो गई। मामला कंसुआ नहर का है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को गौरव(22) और उसका भाई दीपक (26) कंसुआ नहर की दीवार पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गौरव ज्यादा नशे में होने के चलते पांव फिसलने से नहर में गिर गया। नशे की हालत में ही उसका भाई दीपक उसे बचाने के लिए कूदा। लेकिन नशे में होने के चलते वह ना तो गौरव को बचा पाया ना खुद को। इसी दौरान राहगीरों ने दोनों को डूबते देखा तो बचाने की कोशिश की और गौरव को सकुशल बाहर निकाल दिया। लेकिन दीपक डूब गया। रात को गौरव थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन रात में दीपक का पता नहीं लग सका। गुरुवार को पुलिस ने निगम के गोताखोरों को युवक के डूबने की सूचना दी जिसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्कूबा डाइविंग कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दीपक का शव बाहर निकाला। नगर निगम गोताखोर सदस्यों ने शव को किया पुलिस को सपुर्द। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मैं लेकर बड़े अस्पताल की मोर्चरी में रखवा या। परिजन पोस्टमार्टम रूम पहुचे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सोपा। पुलिस ने बताया कि दोनों डीसीएम मेन रोड पर रहते थे और मजदूरी का काम करते थे। दोनों ने शराब ज्यादा पी रखी थी जिस एक युवक नशे में नहर में गिर गया। जिस को बचाने के लिए उस का भाई भी कूद गया।पर वो नशे में ज्यादा होने के कारण खुद को समाल नही सका। जिस को राहगीरों ने नहर से बहार निकाला। दूसरा युवक नहर में डूब गया। जिसे गोताखोर टीम ने आज बहार निकाला।