तने सिंह भाटी
जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री दुष्यंत यादव तथा जोधपुर संभाग समन्वयक प्रशांत कुमार जयसवाल के निर्देशानुसार नगर परिषद जैसलमेर के वार्ड नंबर 8 में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वार्ड नंबर 8 के रहवासियों ने बताया कि हमारे वार्ड में करीब 30 साल से सरकार द्वारा हमारे को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220916-WA0139-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
वार्ड वासियों ने बताया कि पानी की बहुत किलत है महीने में एक दो बार पानी आता है हमे महंगे दामों में पानी डलवाना पड़ता है, और बताया कि वार्ड में लाइट, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करें तो बिलकुल ना मात्र की व्यवस्था है। आम आदमी पार्टी जैसलमेर के जिला कोआर्डिनेटर गणपत सिंह बैरसियाला ने बताया कि अब सपने दिखाने वाली नहीं, सपने पूरे करने वाली राजनीति चलेगी, विकास की राजनीति होगी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की राजनीति होगी। खरीद-फरोख्त करने वाली पार्टियों को राजस्थान से भगाना होगा। AAP कार्यकर्ता अनोप सिंह सलखा, हीराराम सोभ भवानी शंकर इनखीया व हड़मत सिंह सिहड़ार ने बताया कि बुआ और भतीजा का लूटमार वाला शासन अब राजस्थान में जनता नहीं चलने देगी। वार्ड वासियों ने विश्वास दिलाया कि अगली बार शहर में अरविंद केजरीवाल के मॉडल पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जिससे समस्त शहरवासियों को बहुत उम्मीद है। इस दौरान उर्जा राम, पवन कुमार, मांगीलाल, मनोहर लाल, गंगाराम, हरखाराम, प्रज्ञा राम ,मोहन राम आदि कई लोग मौजूद रहे।