आतिशबाजी एवं फल वितरण कर मनाया जन्मोत्सव

उदयसिंह यादव 

शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज़)। उपखंड क्षेत्र के केलवाड़ा क़स्बे के विश्वकर्मा तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तिराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात सीएचसी केलवाड़ा में मरीजों को फल वितरण किया गया इस दौरान भाजपा नेता श्याम राठौर, अल्पसंख्यक प्रदेश मंत्री शेख आबिद, नगर अध्यक्ष विष्णु बंसल, हेमंत जैन, रामकुमार राठौर, पदम् राठौर, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आनंद जैन, माणक राठौर, कमल राठौर, रघुनाथ गुर्जर, भैरू गुर्जर, कपिल राठौर,विनोद चंदेल भाजयुमों मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष ताहिर खान, भाजयुमों कार्यकर्ता शान्तु नामदेव, भुवनेश गोस्वामी, कपिल लौरी, यशवीर चौधरी, अरविंद मीणा, मुकेश रजक, लक्की सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: